यूरेनियम क्या है

आपको जादू देखना पसंद है? किसी ने कहा था की आप गौर करके देखें तो दुनिया की हर चीज में जादू है | वैसे मै अच्छी जादूगर नहीं हूँ पर कभी- कभार कोशिश करती रहती हूँ |

मेरा जादू मै बाद में दिखाउंगी , पहले बात करतें है एक खास चीज की, अगर आप इसे खुले में रखेंगे तो इसमें खुदबखुद आग लग जाएगी| है न आश्चर्य कर देने वाली बात? हवा में आग | ये कमाल है प्रकृति का | धरती के अंदर एक ऐसी चीज पायी जाती है देखने में अत्यंत सुन्दर सफेद और चमकदार होती है और हवा के संपर्क में आने पर स्वयं ही जल उठती है , इसका नाम है यूरेनियम |

रासायनिक रूप से इसे U से प्रदर्शित करतें है, और इसका परमाणु क्रमांक ९२ होता है | और एक कमाल की बात ये है की इसे “मेटल ऑफ़ होप के” नाम से भी जाना जाता है| पूरे विश्व में यह सबसे ज्यादा ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है| और इसकी खोज १७८९ में क्लप्रोट द्वारा पिचब्लेंड नामक अयस्क के रूप में की गयी थी | पृथ्वी की ऊपरी सतह पर यूरेनियम की १०४० टन मात्रा है, यूरेनियम चमकदार सफ़ेद रंग की धातु होती है|

वैज्ञानिको ने ये भी बताया की यह बहुत ज्यादा सक्रिय तत्व है इसका मतलब यह किसी भी पदार्थ के साथ बहुत जल्दी ही क्रिया कर लेता है साथ ही अगर हम यूरेनियम को खुली हवा में छोड़ देते है तो यह पदार्थ जलने लगता है|

ये तो हो गयी इसकी आदतें, पर क्या आपको पता है की इसका इसस्तेमाल कहाँ कहाँ होता है?

यह अत्यंत उपयोगी और मूल्यवान धातु है | परमाणु ऊर्जा में इसका उपयोग बिजली उत्पादन के लिए किया जाता है, या ये कहना ज्यादा सही होगा की पृथ्वी में आज के समय यूरेनियम का सबसे अधिक उपयोग परमाणु ऊर्जा के रूप में किया जाता है |

लेकिन यूरेनियम के इस्तेमाल में इस दुनिया में बहुत ज्यादा विवाद भी बना हुआ है क्योंकी बहुत से देश यूरेनियम को परमाणु शक्ति के रूप में इस्तेमाल करते है| शायद आपको पता हो की यूरेनियम को परमाणु बम के निर्माण में भी इस्तेमाल किया जाता है|हालाँकि, विश्व में कई देशों को परमाणु बम का निर्माण प्रतिबंधित है | पर कुछ देश शक्तिशाली बनने की होड़ में तो कुछ अपने को सुरक्षित रहने के लिए इसका इस्तेमाल करतें है | और यही वजह है की यह हमेशा सुर्खियों में बना रहता है |

कवर इमेज सोर्स : विकिपीडिया