क्या नमक खाना सेहत के लिए अच्छा है

kid thinking cartoon

हम और आप शायद बिना नामक के भोजन की कल्पना नही कर सकते | चाहे कोई सा भी भोजन हो बिना नमक के भोजन स्वादहीन लगता है | पर क्या आप जानते है, की नमक खाना सेहत के लिए अच्छा होता है या नही ?

कहतें है अति सर्वत्र वर्जयेत, अर्थात अगर कोई भी चीज निर्धारित सीमा से बढकर की जाये तो उसके बुरे परिणाम होतें है | इसी प्रकार जब आप ज्यादा मात्र में नमक खातें है तो यह आपको बड़ी परेशनियों में डाल देता है | एक रिसर्च में ये बात सामने आई की समान्य मनुष्य हर दिन आवश्यकता से दोगुना सेवन कर जाता है | नमक में सोडियम होता है जो शरीर के लिए काफी आवश्यक होता है परन्तु ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करने से हाई- ब्लड प्रेशर और हार्ट अटैक जैसी बड़ी और खतरनाक बीमारियाँ हो सकतीं है |

इसलिए नमक का सेवन करते समय थोड़ी सावधानी बरतें | आपकी छोटी सी सावधानी आपको भविष्य में बड़ी मुश्किलों से बचा सकती है | इसलिए नमक खाना सेहत के लिए अच्छा तो होता है परन्तु एक सीमित मात्रा में |