Categories

अपने जिंदगी को बेहतर बनाने के 5 तरीके 

happy women

1. वही करे जिसमे आपका मन लगता हो और जो आपके लिए सही है

हम कभी – कभी ऐसे कामो में लग जाते है जिसमे हमारा मन नहीं लगता है,  और सिर्फ पैसे कमाने  के लिए लगे रहते हैं।  पैसा कामना सही है लेकिन पैसे उन चीज़ो से भी कमाया जा सकता है जिसको करना हमे अच्छा लगता है।   सोच समझ कर कोई भी काम सुरु करे।  ये पहले पता लगा ले की आप जो करने जा रहे है उसमे आपका मन लगेगा की नहीं और  वो काम आपके लिए सही है या नहीं।

good food

2. वही खाये जो आपके स्वास्थ के लिए अच्छा हो।

आज कल की तेज जिंदगी में हम कुछ भी खा लेते है बिना सोचे समझे की वो चीज़ हमारे स्वस्थ के लिए अच्छा है या ख़राब। खाने पर कण्ट्रोल करना जरूरी है क्यों की हमारा दिमाग और शरीर वैसा ही हो जाता है जैसा हम भोजन करते हैं।

happy friends

3. दोस्ती कम और अच्छे लोगो से रखे।

जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए  ज्यादा जरूरी कोई चीज़ है तो वो है आपकी वातावरण , माहौल जिसके बिच आप रहते हैं। अच्छे दोस्त और कम दोस्त वाला फार्मूला अपना ले बाकि बेकार लोगो से दुरी बना कर  रखे। गलत और सही में फर्क करना सिख ले।  जो गलत है वो गलत ही रहेगा और जो सही है वो सही ही रहेगा।

sexy girl

4. दिखवाए की जिंदगी जीना बंद कर दे।

दिखावे की जिंदगी बहोत ही कृत्रिम होती है। दिखावे में न जाये।  कोई भी काम दिखावे करने के लिए न करे।  आज कल की दुनिया में लोग हर काम दिखावे के लिए कर रहे है। दुसरो को निचा दिखा कर आपको कुछ हासिल नहीं होगा। लक्ज़री वस्तुवो का उपयोग दिखावे के लिए न करे।

young business women

5. अपना समय महत्वपूर्ण चीज़ो में लगाए जो ज्यादा जरूरी हो।

समय बलवान है और मूल्यवान भी है इसलिए हमे इसका उपयोग बहोत ही सोच समझ कर करना चाहिए।  समय को उन्ही कार्यो में लगाए जो सबसे ज्यादा जरूरी है।  हर चीज़ को कल पर छोड़ने की आदत ना डाले। जो करना है अभी सुरु करे

अगर आप सच में अपनी जिंदगी को निखारना चाहते हैं तो आप वही करे जिसमे आपका मन लगता है बाकि सब चीज़ अपने आप ही ठीक हो जायेगा।

adbanner