IP address (आईपी एड्रेस) क्या है?

मान लीजिए कि आपको एक शहर से कही दूसरे शहर में किसी निर्धारित जगह पर जाना है, तो आप उस जगह पर सही से तब ही पहुंच पाएंगे जब आपके पास कोई पुख्ता पता ( Address ) होगा। नहीं तो आप कही इधर उधर भटक जायेंगे उसी तरह ही जब इन्टरनेट को आपके पास आपके फ़ोन में या लैपटॉप में या कंप्यूटर में आना है, तो उसे भी एक Address की आवश्यकता होती है, जिसे हम Ip Address कहते हैं।

Ip Address क्या होता है?

IP address एक id की ही तरह ही होता है। हम जब भी Instagram इस्तेमाल करते हैं, तो हमे एक id की जरूरत पड़ती है, जिससे हम किसी को message भेज सकते हैं किसी की प्रोफाइल देख सकते हैं।

वैसे ही internet की दुनिया में हमे एक id की जरूरत पड़ती है, जिसे हम IP Address बोलते हैं। हम जब अपने Web Browser पर कुछ search करते हैं, तो वह सारी सही जानकारी हम तक कैसे पहुंचती है? किसी ओर के पास क्यों नहीं जाती? ऐसा सिर्फ इस लिए होता है, क्यों कि हमारा जो IP Address होता है वह सबसे खास होता है। सबका IP Address अलग अलग होता है, किसी का भी एक जैसा IP Address नहीं होता। IP Address एक संख्या की ही तरह होता है। कुछ इस प्रकार से 201.145.66.132 

Ip Address की full form क्या है?

Ip Address का पूरा नाम Internet Protocol Address ( इन्टरनेट प्रोटोकॉल एड्रेस ) होता है।

IP Address कितनी प्रकार के है और IP Address के Version कितने है?

IP Address के प्रकार :-

IP Address दो प्रकार के होते हैं Static IP Address और Dynamic IP Address

1). Static IP Address :- Static IP Address एक स्थायी ( permanent ) IP Address होता है इसे कभी भी बदला नहीं जा सकता है।

2). Dynamic IP Address :- Dynamic IP Address एक अस्‍थायी ( Temporary ) IP Address होता है यह हर समय बदलता रहता है आज कुछ ओर है और कल कुछ ओर, आज आपका है और कल किसी और का रहेगा।

IP Address के Version :-

IP Address के अभी तक दो Version ही है- IPv4 और IPv6।

1). IPv4 :- IPv4 का पूरा नाम Internet Protocol Version 4 है और उदाहरण के तौर पर यह कुछ ऐसा होता है 201.145.66.132 यानि कि IPv4 में सिर्फ नंबर का इस्तेमाल होता है।

2). IPv6 :- IPv6 का पूरा नाम Internet Protocol Version 6 है और उदाहरण के तौर पर यह कुछ ऐसा होता है 2504:f9b0:5006:904::500e, IPv6 में नंबर और इंग्लिश अक्षरों का इस्तेमाल होता है।

अपना IP Address कैसे पता करे?

अपना IP Address पता करने के लिए आपको कुछ steps को follow करना होगा यह steps कुछ निम्नलिखित अनुसार है :-

Android Device में IP Address पता करे

Android Device में IP Address पता करने के लिए आप पहले अपने मोबाइल की setting में जाये, setting से About phone में जाये, About phone से status में जाए वहां आपको आपके Android Device का IP Address देखने को मिल जायेगा।

Setting> About phone> status> IP Address

Windows में IP Address पता करे

सबसे पहले आप अपने window के command prompt में जाये और command prompt में जाने के बाद आपको वहा type करना है “IPconfig” और enter पर click कर देना है। Enter का बटन दबाते ही आपके सामने आपके window का IP Address आ जायेगा।

Window में अपना IP Address जानने का एक और तरीका भी है और वह तरीका यह है-

  • Start menu में जाये और Control panel में क्लिक करें।
  • Control panel में आपको Network and Internet का option मिलेगा उस पर क्लिक करें।
  • फिर आपको Network and Sharing Center पे क्लिक करना है।
  • यहां आपको network का option मिलेगा जो आपके कंप्यूटर से connected है, उस पर क्लिक करें और Details पर क्लिक करें। बस इतना करते ही आपको अपने कंप्यूटर का IP Address देखने को मिल जायेगा।