फेक (ढोंगी) इंसान को कैसे पहचाने ?

fake girl

फेक जिसे हिंदी में नकली , चल कपट करने वाला , भ्रमित करने वाला भी कहते है। फेक पर्सन ( Fake Person ) को हम धोखेबाज इंसान भी बोल सकते है। ये लोग हमारे ही बिच रहते हैं और अगर लगती से आप उनके चक्कर में  पड़ गए तो आपकी लाइफ (Life- जिंदगी ) बर्बाद कर देंगे। ऐसे लोगो से हमेशा सावधान रहना चाहिए। चलिए आइये आज हम पता लगाए की फेक पर्सन को पहचाना कैसे जाये ताकि हम उससे दुरी बना सके।

1 . वो हमेशा अच्छा इंसान  बनने और दिखने की कोशिस करते है लेकिन वो स्वभाव से अच्छे नहीं होते।

फेक लोग हमेशा खुद को अच्छा इंसान दिखाने का कोशिस करते हैं लेकिन वो वाकई में अच्छे नहीं होते। ये लोग अपने आप को हमेशा सत्य अहिंसा का अनुआई , अच्छे कार्य करने वाला इंसान , कभी झूट नहीं बोलने वाला इंसान , कोई गलत काम नहीं करने वाला इंसान का ढोंग रचते है। ऐसे लोग ढोंगी होते है। अगर आप उनके भूत काल के बारे में जानेंगे तो ऐसा कुछ नहीं मिलेगा और अगर आप उनसे उनके भूत काल के बारे  पूछेंगे तो वो हमेशा झूट बोलेंगे।

2. वो हर बात पर झूट बोलते है लेकिन आपको  पता नहीं चलने देंगे।

ऐसे लोग हर बात पर झूट बोलते है लेकिन आपको पता नही चलने देंगे।  वो ऐसे झूट बोलेंगे की आपको सच लगेगा और आप झूट और सच में फर्क नही कर पाएंगे।  ढोंगी लोग झूट बोलने में माहिर होते है उन्हें भगवान से भी डर नही लगता।
ऐसे लोग कभी कभी अपनी गलतियों के बारे में डिस्कस करेंगे लेकिन वो छोटी मोती गलतिय होंगी , ऐसा वो इसलिए करेंगे ताकि ये पता नही चल पाए को वो ढोंग रच रहे है। आपसे झूट बोलकर आपका नाजायज़ फायदा उठाएंगे।

3.  अगर आप उनसे अपने प्रोब्लेम्स (समस्या ) शेयर (बताये ) करे तो वो कभी भी उसके जड़ तक नहीं जायेंगे

जब भी आप अपनी समस्या उन्हें शेयर करेंगे तो वो कभी भी उसके जड़ तक नही पहुचेंगे और युही टाल देंगे।  वो आपको हमेशा सांत्वना देंगे की अरे कुछ नही सब ठीक हो जायेगा मै हूँ ना।  आप पाएंगे की आपका कोई भी प्रॉब्लम गहराई तो वो नही ले रहे और कभी भी उस समस्या का अच्छा निदान नही बता रहे।

4. वो आपका हर बात हलके में लेंगे और ऐसा दिखावा करेंगे जैसे सबकुछ ठीक है

ऐसे लोग आपकी हर बात को हलके में लेते है आपको कभी सीरियसली नही लेंगे क्यों की उन्हें आपकी कोई परवाह नही है वो बस अपने मतलब के लिए आपके साथ हैं जब मतलब निकल जायेगा तो वो आपको छोरने में कोई संकोच नही करेंगे।
ऐसे लोग आपकी इज्ज़त नही करेंगे। और खुद को हमेशा आपसे अच्छा साबित करने की कोशिस करेंगे।  आपको ऐसा लगेगा की आप ही गलत हैं और वो अच्छे हैं।  आप कितना भी बड़ा कस्ट उन्हें क्यों ना बताये सब यु ही हवा में उड़ जायेगा और वो आपको ऐसा फील कराएँगे की जैसे आपको लगेगा की आपके पास कोई प्रॉब्लम ही नही है और आप उनके साथ बहोत खुश हैं।

5. ऐसे लोग मौकापरस्त होते है। काम निकल जाने के बाद आपका बुरा भी कर सकते है।

ढोंगी लोग हमेशा मोकापरस्त होते है बस अपना काम निकलवाने के लिए वो आपके पास हैं।  अगर आप एक ढोंगी इन्सान के साथ रिलेशनशिप में हैं तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए ऐसे लोग किसी एक खास वजह से आपके पास आते हैं और जब वो वजह पूरा हो जाता है और जब उन्हें आपकी कोई जरूरत नही होती तो वो आपके साथ बुरा करने में कोई संकोच नही करेंगे।

6.  आपके बुरे वक्त में वो खुद को ब्यस्त रहने का दिखावा करेंगे

अगर आपका बुरा वक्त चल रहा हो तो ऐसे ढोंगी लोग खुद को व्यस्त दिखाने और बिजी रहने का ढोंग रचते है वो आपके बुरे वक्त में साथ नही देते और जब सब ठीक हो जाता है तो वो वापस दुबारा आपके पास आ जाते हैं और कोई ना कोई बहाना बनाते है की वो क्यों नही आ पाए।  फिर वो बहाना बना कर। झूट बोलकर आपको फिर से बहलाने फुसलाने की कोशिश करते हैं।

7.  वो हमेशा आपसे वादा करेंगे और ख्याब दिखाया करेंगे लेकिन एक भी पूरा नहीं होगा।

ऐसे लोग झूटे वादे करते हैं जो कभी सच नही होता।  सारे वादे भविष्य काल में होंगे।  जैसे की , मै तुमसे शादी करूंगा , हम एक घर बनायेंगे , मै तुम्हारे लिए जान भी दे सकता हूँ।  हम बहोत खुश रहेंगे एक साथ।  मै ये कर दूंगा , वो कर दूंगा . आपको पता चल जाना चाहिए की उनका किया गया हर वादा भविष्य काल में है और वर्तमान काल के लिए वो कोई वादा नही करते। ना वो वर्तमान में किया गया वादा पूरा करेंगे और ना ही भविष्य में ऐसे लोग बस आपके अच्छे अच्छे सपने दिखाते है।

8. वो अपने असली व्यक्तिव्य को हमेशा छिपा कर रखेंगे।

ढोंगी लोग सिर्फ झूट ही नही बोलते वो और भी गलत काम करते है जैसे शराब पीना , पैसे देकर सेक्स करना, नशे करना . ऐसे इन्सान हकीकत में बहोत ही बुरे होते है और आपके आँखों में अच्छाई की पट्टी बांध देते हैं।  हमेशा आपके साथ अच्छा व्यव्हार करेंगे, आपकी प्रसंसा करेंगे आपको हमेशा खुश रखने का ढोंग रचेंगे।  लेकिन ध्यान देने वाली बात यहाँ ये है की अगर आपका पार्टनर ढोंगी है तो वो हमेशा आपको शारीरिक शुख देगा, मेंटली शुख कभी नही देगा।

9. वो हमेशा स्माइल देंगे आपको, चाहे कितना भी प्रॉब्लम क्यों न हो।

आप जब भी ऐसे लोगो से मिलेंगे तो आपपाएंगे की वो आपको देखकर हमेशा स्माइल कर रहे हैं . कोई इन्सान हमेशा मुस्कुरा कैसे सकता है कभी तो उसे गुस्सा आता होगा।  कभी तो वो गलत काम करता होगा।  लेकिन ढोंगियों की स्माइल भी फेक होती है।  ऐसे लोग आपके मुह पर बस स्माइल करते हैं और आपके जाने के बाद आपकी बुराई करते हैं।

10. वो अपने फायदे के लिए आपके इमोशंस और आपके जीवन से खिलवाड़ करेंगे।

ऐसे लोगो को आपकी भावनाओ की कोई कदर नही होती।  अपना मतलब निकलने के लिए आपकी भावनाओ से हमेशा खेलते हैं।  आपको हमेशा नज़र अन्दांज करते हैं।  ऐसे लोगो के पास दया नही होता वो निर्दई होते हैं लेकिन आपको पता नही चलने देते।  पता तब चलने देंगे जब आपसे उनका मतलब निकल गया हो और अब उनको आपकी कोई जरूरत नही हो।