50 पक्षियों के नाम हिन्दी व अंग्रेजी में

आसमान की शोभा बढ़ाने वाले, कहीं दिखने में प्यारे लगने वाले पक्षी, तो कहीं सुरीली व मधुर गान वाले, कुछ शिकार करने वाले, तो कुछ शिकार बनने वाले इन पक्षियों की धरती पर अनेक प्रजातियां मौजूद हैं| कुछ तो साधारणतः हमे आसपास उड़ते हुए दिख जाते हैं, लेकिन कुछ पक्षी कम ऊंचाई पर उड़ते हैं और कुछ अधिक ऊंचाई पर| सब पक्षियों की उड़ने की क्षमता व गति एक समान नहीं होती|

दुनिया भर में प्रत्येक देश और स्थान की जलवायु व मौसम में पायी जाने वाली विभिन्नता के कारण वहाँ निवास करने वाले पक्षियों की प्रजातियों में भी विभिन्नता पायी जाती है| जब मौसम में परिवर्तन होने लगता है तो कुछ पक्षी मौसम का अनुकूलन न होने के कारण एक स्थान से दूसरे अनुकूल जलवायु वाले स्थान पर गमन कर जाते हैं|

आज का लेख काफी रुचिकर है और जान बढ़ाने वाला भी है, क्योंकि इस लेख में हम आपको पूरी दुनिया में पाए जाने वाले कई पक्षियों के नाम हिन्दी व अंग्रेजी भाषा में बताएँगे|   

अबाबील Swallow or Skylark

उल्लू Owl

कबूतर Pegion

कोयल Cuckoo

कचाटोर या बुज्जा Black Headed Ibis

कटोई Jacana

कीवी पक्षी Kiwi Bird

कठफोड़वा Woodpecker

कौआ Crow

खंजन Wagtail

गौरैया Sparrow

गुंजन पक्षी Humming Bird

गिद्ध Vulture

चमगादड़ Bat

चातक Jacobin Cuckoo

चील Eagle

जलकाग Cormorant

जलपक्षी Loon

फ़ाख्ता Dove

बाज Hawk, Falcon

बया या बुनकर पक्षी Weaver bird बुलबुल Nightingale

बत्तख़ Duck

बगुला Heron

बहुरंगी तोता Macaw

बटेर Quail

रामचिरैया Kingfisher

राजहंस Flamingo

सारस Crane

स्वर्ग पक्षी Bird of Paradise

समुंद्री बगुला Penguin

सफ़ेद बगुला Egret

नकलची चिड़िया Mocking Bird

नीलकंठ Magpie

मैना Mynah, Starling

मुर्गा Cock, Rooster

महोख या भारद्वाज पक्षी Greater Coucal

मोर Peacock

मुनाल Tragopan

मुर्गी Hen

हुदहुद या घेरा पक्षी Hoopoe

हंस Swan

हवासील Pelican

पीत चटकी Canary bird

फिंच Finch

ढेलहरा तोता Parakeet

तोता Parrot

तीतर Partridge, Pheasant

टुकेन Toucan

शतुरमुर्ग Ostrich