शादी करने की सही उम्र क्या है

couple

शादी करने का कोई सही उम्र नही होता या ख़राब उम्र नही होता, अगर हम 18 साल पर कर चुके है तो हम शादी कभी भी कर सकते है, लेकिन हमारे हिसाब से अगर एक एवरेज उम्र निकला जाये तो।

लडको के लिए 25 वर्ष और लड़की के लिए 21 वर्ष, क्यों की लड़कियां लडको से जल्दी परिपक्व हो जाती है।

25 साल की उम्र तक अगर लड़का सेटल हो गया हो तो अगर वो चाहे तो वह शादी कर सकता है और अगर लड़की चाहे तो वह 21 वर्ष की उम्र में कर सकती है।

शादी करने का यही सही उम्र है लेकिन आज के ज़माने में नौकरी और पढाई के चक्कर में लोगो की उम्र निकलती जा रही है और आज कल लोग 30 – 35 की उम्र में भी शादी कर रहे हैं।

ऐसे लोग दो जिन्दगी जी चुके होते हैं, शादी के पहले भी इनके पार्टनर रह चुके छोटे हैं, ऐसे लोग शादी का सुख सही से नही ले पाते , शादी किसी और से प्यार किसी और से सब कुछ फसा हुआ होता है।

लेकिन सबके साथ ऐसा नही होता कुछ लोग फ्रेश स्टार्ट करना चाहते है और कुछ लोग पढाई लिखाई में इतना व्यस्त हो जाते हैं की उनका 30 की उम्र तक कोई पार्टनर भी नही होता ऐसे लोग सफल होता है अपने करियर में या सफलता की और अग्रसर होते हैं।

शादी करने का सही उम्र वही है जब लड़का और लड़की को अकल आ जाये की वे क्या करने जा रहे हैं , उन्हें पता हो जाये की जिस खुबसूरत लड़की या लड़का से वे शादी करने की सोच रहे हैं वे 10 साल बाद वैसे नही होंगे।

जब उन्हें यह पता चल जाये की इन्सान का पर्सनालिटी और व्यवहार खूबसूरती से ज्यादा सही है तो मै कह सकता हु की वे शादी के लिए तैयार हो चुके हैं।

शादी तभी करना चाहिए जब लड़के और लड़की को शादी का महत्व पता हो, जब यह महत्व पता चल जाये तो शादी करने में कोई परेशानी नही है।

दुनिया में रोज हजारो लाखो लोग शादी करते हैं और हजारो लाखो लोग तलाक लेते है।

अगर आप नही चाहते की आपके साथ भी ऐसा हो की तलक लेने की नौबत आ जाते तो आपको अपने पार्टनर में चेहरे की खूबसूरती के साथ साथ दिल की खूबसूरती को भी पहचाननी पड़ेगी . आपको उनके दिल की बात जाननी होगी और सही निर्णय लेना होगा।

शादी लोगो को तभी करनी चाहिए जब लोग ये समझ जाये की हाँ अब बहोत हो गया अब मुझे जीवन में स्थिरता चाहिए, और यह शादी करके ही संभव हो पायेगा तो उन्हें कर लेनी चाहिए।

शादी करने का अपना मजा है और न करने का भी अपना मजा है बस आप पर डिपेंड करता है की आप किस टाइप का मजा लेना चाहते है।