हमे पेट दर्द क्यों होता है?

कई बार ऐसा देखा गया है कि पेट में अचानक दर्द होने लगता है या खाना खाने के बाद दर्द शुरू हो जाता है| पेट दर्द एक आम समस्या है किन्तु कई बार इसे अनदेखा करना घातक भी हो सकता है|

आइये जानते है कुछ पेट दर्द के मुख्य कारणों के बारे में कि क्यों होता है पेट में दर्द:-

पाचन शक्ति कम होना:

कुछ लोगों की पाचन शक्ति कमजोर होती है जिससे वो खाने को ठीक से पचा नहीं पाते एवं खाना खाने के बाद उन्हें शौच जैसा लगता है एवं पेट में लगातार दर्द बना रहता है| इसके लिए लोग पाच्य चूर्ण का भी इस्तेमाल करते है पर वो ज्यादा असर नही करता|

फ़ूड पोइस्निंग:

कई दिनों का रखा हुआ बासी खाना खाने, या अधपका, या खराब खाना खाने से फ़ूड पोइसिनिंग होना आम बात है| इससे भी पेट में दर्द रहता है एवं कई बार समस्या बढने पर उलटी, चक्कर आना, कमजोरी, आदि समस्याएँ पैदा हो जाती है|

अल्सर:

पेट में अल्सर होने पर आंतो में जख्म एवं सुजन आ जाती है जिससे आंतो में लगातार दर्द रहने लगता है एवं भारीपन बना रहता है| जंक फ़ूड ज्यादा खाने एवं एसिडिटी के कारण ये समस्या पैदा होती है|

पथरी:

पित्त में पथरी होना भी पेट दर्द का एक कारण हो सकता है एवं यह दर्द काफी तेज होता है जिसे कभी भी इग्नोर नहीं करना चाहिए एवं तुरंत डॉक्टर से परामर्श अनिवार्य है|

एलर्जी:

कुछ लोगो को किसी विशेष प्रकार के खाने से एलर्जी होती है एवं उसे खाने के बाद पेट में दर्द शुरू हो जाता है| यदि आप गौर करे तो इसे खाने का पता लगा सकते है अथवा एलर्जी टेस्ट द्वारा भी इसके बारे में जाना जा सकता है| जरूरत से ज्यादा भोजन करना एवं बाहर का खाना ज्यादा खाना भी पेट के लिए हानिकारक है|