सूरज की रोशनी के बिना घर के अंदर रखने वाले पौधे

जैसा कि हम सभी को पता है कि पौधो को बढने के लिए सूरज की रोशनी की आवश्यकता होती है किन्तु कुछ ऐसे भी पौधे है जो सूरज की सीधी किरणें सहन नही कर सकते एवं हल्की रोशनी में भी अच्छे से पनप सकते है|

यदि आप अपने घर या ऑफिस को सजाने या प्राकृतिक वातावरण बनाने के लिए कम रोशनी में बढ़ने वाले पौधे लगाना चाहते है, तो यह जानकारी आपकी सहायता करेगी|

Dracaena:

यह प्लांट आपके घर के डेकोर को बढ़ाने के लिए सबसे अच्छा है एवं इसे बढने के लिए सूर्य की रोशनी की जरूरत नहीं पडती| इस प्लांट की 50 से अधिक किस्मे है एवं सभी दिखने में अच्छे लगते है| आप इसे लिविंग एरिया, ड्राइंग रूम, या लॉबी में रख सकते है|

Bamboo:

बम्बू प्लांट आजकल काफी प्रचलन में है एवं लोग इसे लकी चार्म समझते है एवं घर में लगाना पसंद करते है| सबसे अच्छी बात यह है कि इस प्लांट को बढने के लिए न तो अधिक पानी की आवश्यकता होती है न ही सूरज की रोशनी की|

आजकल ये छोटे कांच के जार में उपलब्ध रहता है जिसे आप आसानी से कही भी रख सकते है|

Fern:

यह खूबसूरत पौधा दिखने में मानव के बालों जैसा लगता है| इसके चमकदार हरे छोटे पत्ते हर तरफ फैले होते है जो आपको देखने में आकर्षित लगता है| आप इसे कम जगह में कही भी रख सकते है|

Parlor Palm:

यह काफी लोकप्रिय पौधा है एवं जो लोग इंडोर प्लांट पसंद करते है वे इसे मना नहीं कर सकते| इसकी कई प्रजातियां काफी प्रचलित है एवं घर के अंदर कही भी रखा जा सकता है| यह पौधा आसानी से कम पानी एवं कम सूरज की किरणों में जीवित रह सकता है|

Umbrella Papyrus:

यह पौधा palm की ही प्रजाति का है जो ऊपर से छतरी की भांति फैला हुआ रहता है एवं घर के अंदर रखने के लिए best आप्शन है| इसे भी कम पानी एवं प्रकाश की आवश्यकता होती है|

ZZ Plant:

यह प्लांट मोटे चमकदार पत्तों के साथ किसी भी छोटे गमले में आसानी से लगाया जा सकता है एवं इसे ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं पडती एवं देखने में भी अच्छा लगता है|

Snake Plant:

यदि आपके घर का कोई कोना ऐसा है जहाँ अँधेरा ज्यादा रहता है तो आपको स्नेक प्लांट काफी पसंद आयेगा क्योकि यह अँधेरे में बहुत आसानी से जिन्दा रह सकता है| इसकी लम्बी पत्तियों पर सांप के जैसे धारिया बनी होती है एवं अपने आप में यह पौधा आकर्षक लगता है|

इसे मध्यम आकार के गमले में लगाना चाहिए एवं इसे अधिक पानी की आवश्यकता भी नहीं पड़ती| इस पौधे को Mother’s-in-Law Tongue के नाम से भी जाना जाता है|

Creeping Fig:

छोटी हरी एवं सफेद पत्तियों के साथ चारों तरफ फैली हुई इसकी पत्तियाँ इस पौधे को आकर्षक बनाती है| इसे बढने के लिए न तो अधिक स्थान चाहिए न ही ज्यादा सूरज की रोशनी| आप इसे थोड़ी जगह में कही में रख सकते है|

Money Plant or Devil’s Ivy:

मनी प्लांट घर में रखने के लिए काफी smart आप्शन है एवं लोग इसे काफी पसंद करते है| चमकदार पत्तियों के साथ यह कई प्रकार में आसानी से मिल जाता है| आप इसे बेल के जैसे फैला सकते है या घना करते हुए फैला सकते है|

कुछ लोग इसे लकी मानते है एवं घर में लगाना शुभ मानते है|

Calathea:

यह पौधा दिखने में बेहद सुंदर लगता है एवं जो लोग घर के सज्जा को लेकर पौधे चुनते है उनके लिए इस पौधे को मना नहीं किया जा सकता| इसकी पत्तियां दो रंगो की होती है एवं यह धूप एवं छाया दोनों जगह आसानी से पनप सकता है|