कंप्यूटर का उपयोग Importance of Computer Uses in our Life

कंप्यूटर क्या है, यह कैसे कार्य करता है, एवं आधुनिक समय में इसके उपयोग एवं महत्व से ऐसा कोई भी व्यक्ति नहीं जो अनभिज्ञ हो| घर में, ऑफिस में, शिक्षा के क्षेत्र में, चिकित्सा के क्षेत्र में, मनोरंजन में, एवं अन्य बहुत तरह से इसका उपयोग किया जाता है एवं आज का हमारा आर्टिकल कंप्यूटर के उपयोग से सम्बंधित है|

कंप्यूटर का उपयोग:

शिक्षा के क्षेत्र में:

कंप्यूटर एवं इन्टरनेट ने शिक्षा के क्षेत्र में अपना अहम योगदान दिया है| अब स्टूडेंट्स को किसी भी विषय की जानकारी एक जगह बैठे प्राप्त हो जाती है| वे कंप्यूटर के द्वारा अपने प्रोजेक्ट्स एवं असाइनमेंट तैयार कर सकते है एवं एक्सपर्ट्स की राय ले सकते है|

विभिन्न प्रकार के वेबसाइट द्वारा वे अपने ज्ञान का विस्तार कर सकते है एवं आजकल कई प्रकार के ऑनलाइन कोर्सेज एवं डिप्लोमा उपलब्ध है इसे डिजिटल लर्निंग कहा जाता है, जिससे ऑनलाइन स्टडी की जा सकती है|

चिकित्सा क्षेत्र में:

अब आपको अस्पतालों में लम्बी लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं पडती क्योकि आप कंप्यूटर के द्वारा अपनी ऑनलाइन अपॉइंटमेंट ले सकते है| आजकल कुछ वेबसाइट घर बैठे ही आपको दवाई एवं जाँच की सुविधा उपलब्ध करवाती है जो चिकित्सा के क्षेत्र में किसी क्रांति से कम नहीं|

चिकित्सक भी अब विदेश में बैठे एक्सपर्ट से किसी केस की जानकारी एवं सलाह कुछ ही मिनिट में ले सकते है| इसके साथ ही रोज आने वाले हजारो मरीजो का डाटा आसानी से मैनेज किया जा सकता है एवं जरूरत के समय ओपन किया जा सकता है|

बैंकिंग के क्षेत्र में:

क्लाइंट्स का रिकॉर्ड रखने के लिए, ऑनलाइन पैसे भेजने या प्राप्त करने के लिए, विभिन्न प्रकार के अन्य ऑफर्स एवं सुविधाए प्राप्त करना काफी आसान हो गया है| आजकल सभी बैंक में कंप्यूटर होना आम बात है|

स्पोर्ट्स में:

कंप्यूटर मानव से अधिक तेजी से कार्य करता है एवं खिलाडियों की गतिविधियों को रिकॉर्ड करता है जिसे कितनी बार भी देखा जा सकता है एवं अन्य देशों की अलग-अलग तकनीक सीखने में भी सहायता मिलती है|

बीजनेस के क्षेत्र में:

अपने बीजनेस का प्रमोशन करना, ऑनलाइन billing, पूरी दुनिया में इसे बढ़ाना आदि सब कार्य कंप्यूटर ने आसान कर दिए है| अब आप घर बैठे अपना बीजनेस या जॉब कर सकते है एवं पैसे और नाम दोनों कमा सकते है|

विज्ञानं एवं अविष्कार के क्षेत्र में:

इसके अंतर्गत दुनिया भर के वैज्ञानिक एक दूसरे से सम्पर्क में रहते हुए अपने प्रयोग एवं अनुसन्धान पर गहनता से अध्ययन कर सकते है| एक दूसरे की खोजों के बारे में जान सकते है एवं अपनी खोज की महत्वपूर्ण जानकारी सेव रख सकते है|

मौसम की जानकारी हेतु:

विभिन्न प्रकार की app कंप्यूटर में डालकर मौसम में होने वाले बदलाव का पता लगाना और भी आसान हो गया है जिससे आने वाली तबाही पर कुछ हद तक नियत्रण किया जा सकता है एवं आम जनता को संकट से बचाया जा सकता है|

मनोरंजन के लिए:

मनोरंजन के क्षेत्र में कंप्यूटर की जितनी तारीफ की जाए कम है| आप एक जगह बैठे पूरी दुनिया को अपनी स्क्रीन पर देख सकते है, विडियो गेम्स खेल सकते है, गाने सुन सकते है, अपनी रूचि से सम्बंधित गहन जानकारी प्राप्त कर सकते है, एवं पूरी दुनिया में बैठे लोगो से जुड़े रह सकते है|

डिफेन्स या रक्षा के लिए:

अपने मिशन की ख़ुफ़िया जानकारी सिक्योर रखने के लिए, दुश्मन पर नजर बनाये रखने के लिए कंप्यूटर को कैमरा के साथ जोड़ा जाता है एवं रक्षा दल के स्टाफ एवं मेम्बेर्स के डाटा को सेव रखने हेतु भी कंप्यूटर का यूज़ किया जाता है|

सरकारी कार्यों हेतु:

आजकल लगभग सभी सरकारी क्षेत्रों में कंप्यूटर का उपयोग होने लगा है| अब आप आसानी से रेल टिकेट बुक करवा सकते है, आधार कार्ड की जानकारी लेना, या पासपोर्ट अप्लाई करना आदि कार्य कर सकते है|