दही में कौन सा बैक्टीरिया पाया जाता है। Lactobacillus

दही

दही में लैक्टोबैसिलस (Lactobacillus ) नाम का बैक्टीरिया पाया जाता है। लैक्टोबैसिलस ग्राम पॉजिटिव लैक्टिक एसिड बैक्टीरिया होते हैं। ये सड़ते हुए पौधों और दूध से बने चीजों में पाए जाते हैं।

लैक्टोबैसिलस बैक्टीरिया

लैक्टोबैसिलस बैक्टीरिया का एक समूह है जो छड़ के आकार का होता है, यह ऑक्सीजन के साथ या उसके बिना रह सकता है, और spores नहीं बनाता है। 2020 तक उन सभी को लैक्टोबैसिलस समूह का हिस्सा माना जाता था, लेकिन फिर वैज्ञानिकों ने उन्हें 25 अलग-अलग समूहों में विभाजित करने का निर्णय लिया।

ये बैक्टीरिया मनुष्यों और जानवरों दोनों के लिए महत्वपूर्ण हैं। ये मनुष्यो में आंत और महिला प्रजनन प्रणाली जैसी जगहों पर रहते हैं । उदाहरण के लिए, यूरोपीय मूल की महिलाओं में, वे योनि में पाए जाने वाले बैक्टीरिया का एक बड़ा हिस्सा होते हैं। लैक्टोबैसिलस इन जगहों में परतें बनाते है, जो उन्हें कठिन परिस्थितियों में जीवित रहने और बड़ी संख्या में रहने में मदद करता है। इनका मानव शरीर के साथ अच्छा संबंध है, वे इसे हानिकारक कीटाणुओं से बचाते हैं और बदले में पोषक तत्व प्राप्त करते हैं। लैक्टोबैसिलस का उपयोग दही जैसे खाद्य पदार्थों में भी किया जाता है और यह दस्त, योनि संक्रमण और एक्जिमा जैसी त्वचा की समस्याओं में मदद कर सकता है।

दूध को जब हम 30-40 °C पर गरम करके इसमें थोडा सा पुराना दही मिला देते हैं तो उसमे मौजूद लैक्टोबैसिलस नामक बैक्टीरिया बढ़ने लगता है। ये बैक्टीरिया दूध में मौजूद लाक्टोज (lactose) को लैक्टिक एसिड (Lactic Acid ) में   बदल देते हैं। लैक्टिक एसिड के कारण ही दही का स्वाद हल्का कड़वा सा लगता है।

बिना गर्म किये हुए दूध (ताजी दूध ) में पहले से ही लैक्टोबैसिलस मौजूद होते हैं।

ये अच्छे बैक्टीरिया होते हैं जो हमारे पेट, जेनिटल और uninary  में पाए जाते हैं। ये बैक्टीरिया हमे बीमार नहीं करते।

दही खाने से पेट का पाचन तंत्र ठीक रहता है।  दही अच्छे स्वास्थ के लिए बहोत ही लाभदायक है।

दही दिल की बीमारियों से हमे बचता है। दही हमारे शरीर से कोलेस्ट्रॉल कम करता है। दही हमारी प्रतिरोधक शक्ति को बढ़ता है।

दही में फॉस्फोरस और कैल्शियम ज्यादा मात्रा में पाया जाता है जो हमारे दाँतों और हड्डियों के लिए बहोत ही लाभ दायक है।

दही त्वचा की बीमारियों को भी ठीक करने के लिए उपयोग में लाया जाता है।

अगर आपके सर में डैंड्रफ (सर में रुसी ) है तो आप दही लगाकर रुसी से छुटकारा पा सकते हैं।

ये हमारे वजन कम करने में भी लाभदायक हैं।

दही खाने से दिमागी स्ट्रेस और टेंशन दूर होता है।

#dahi me kon sa bacteria hota hai
#which bacteria is found in curd in Hindi
#दही में कौन सा बैक्टीरिया पाया जाता है