एलियन क्या होता है

परग्रही, एलियंस

मुझे एलियंस तो पहले एक कल्पना लगते थे परन्तु , आजकल इतनी फ़िल्में, न्यूज़ और वैज्ञानिको के विचार-विमर्श सुनने के बाद मै भी काफी उत्सुक हो गया| मेरे मन में हमेशा ये प्र्शन आते की आखिर ये एलियन होते क्या हैं ? कहाँ से आते हैं ? क्यों आतें है ? आते भी हैं या नहीं ? और बहुत कुछ .

वैसे तो मुझे ये सारी बातें भ्रांतियां लगती थी, परन्तु ऐसे बहुत सी जानकारियां है जो आपको एलियंस के होने का विश्वास दिलातीं है | इस ब्रम्हांड में हमारे ही सौर मंडल की तरह कई सौरमंडल पाए जातें है , उनका भी अपना सूर्य होता है जिसके चारों ओर दूसरे ग्रह चक्कर काटतें है | एलियंस के बारे में मानना है की ये हमारे जैसे ही दूसरे सौरमंडल के ग्रहों से आतें है | पर अब भी इस बात के पुख्ता सबूत नहीं मिलते है |

हालाँकि, ये अपने आप में खुद एक प्रश्न चिन्ह है की क्या दूसरे ग्रहों में जीवन है? इस बात पर विभिन्न लोंगो के अलग – अलग मत है| कुछ कहतें है की एलियंस होते है , जबकि कुछ कहतें है की एलियंस नहीं होते |

है न कमाल का विषय ?

तो चलिए आज आपके साथ शेयर करूँगा एलियन से जुडी कुछ रीसर्च एंड इनसे जुडी कुछ रोचक बातें | अभी कुछ समय पूर्व अमेरिकी अनुसंधान संसथान के एक वैज्ञानिक ने यह दावा किया है की एलियन होतें हैं | असल में उन्होंने एलियन से सम्बंदित रीसर्च में कहा है की एलियंस एक तरह का बैक्टीरिया या जीवाश्म है जो कई वर्षों पूर्व अंतरिक्ष से धरती पर गिरे उल्कापिंडों में पाया जाता है |

नाशा के एक वैज्ञानिक ने धरती पर गिरे उल्का पिंडो का अध्यन कर ये तथ्य रखा है की एलियंस होते है | उन्होंने ये साइबीरिया और अलास्का में पाए गए असाधारण नमोनो पर शोध कार्य किया जिससे ये निष्कर्ष निकला की इस ब्रमांड में कई दुनिया है और हमारे आलावा भी दूसरे जीव है जो समय – समय के साथ अपनी उपस्थिति का अनुमान देतें रहतें है |एलियन अगर हैं तो धरती पर क्यों आतें है ? इसका भी कोई सटीक उत्तर नहीं है| वैसे तो कई लोगों ने यूएफओ देखने का दावा किया है , सबसे पहले 1440इस्वी पूर्व में किया गया था| अब आगे समय ही बताएगा की आखिर एलियन और धरती के बीच का क्या सम्बन्ध है और यह बात भविष्य में किस मोड़ पर पहुंचेगी |.