About cat in Hindi – बिल्ली के बारे में जानकारी

वैज्ञानिक वर्गीकरण
जगत (Kingdom) : (Animalia ) जंतु
संघ (Phylum) : (Chordata) कौरडेटा
वर्ग (Class) : (Mammalia) स्तनधारी
गण (Order) : (Carnivora) मांसाहारी
कुल (Family) : (Felidae) फ़ेलिडाए
वंश (Genus) : (Felis) फ़ीलिस
जाति : फ़ीलिस कैटस

बिल्ली – एक ऐसी चार पैरो वाली जानवर जिसे हम अक्सर देखते है, ये बिल्लियाँ बंदरो से कम नही हैं कही भी चढ़ जाती हैं दूध पिने के लिए या फिर चूहे मारने के लिए।

कुछ लोग बिल्लियों को पालते भी हैं वहीं कुछ लोग इसे असुभ जानवर मानते है। चलिए आइये इस पोस्ट में हम बिल्लियों के बारे में अधिक जानकारी इक्कठा कर के ये पता लगाये की क्या बिल्लियाँ सचमुच में असुभ हैं या फिर एक शानदार जानवर है।

बिल्ली का वैज्ञानिक नाम Felis catus ( फ़ीलिस कैटस ) है। ये हजारो सालो से इंसानों के साथ रहती आयीं हैं। आज से 4000 साल पहले पहली बार इनको Egypt में पालतू बनाया गया था

ऐसा माना जाता है की इनकी चूहों को मारने की काबिलियत से इन्सान इन्हें पालतू बनाने लगे

Egypt में तो बिल्लियों को पूजा भी जाता था और उनका mummy भी तैयार किया जाता था साथ में चूहे का भी mummy तैयार करके रखा जाता था।

बिल्ली एक स्तनधारी और मांसाहारी जानवर है जिसकी सुनने और सूंघने की छमता अतुलनीय है

बिल्लियों के बारे में कुछ रोचक तथ्य

बिल्ली रात में भी देख सकती है।

बिल्लियों की औसतन आयु 15 साल है।

बिल्लियों का शरीर बहुत ही लचीला होता है और इनका दांत छोटे जानवरों का शिकार करने के लिए बना है जैसे की चूहा।

इनकी सूंघने और सुनने की छमता काफी अचूक है। इनकी स्वाद चखने की छमता हम इंसानों से काफी कम होती है , ये मीठा स्वाद का पता नही लगा सकती क्यों की इनके पास मीठे स्वाद का taste bud है ही नही।

अपनी जिन्दगी के 70 % समय बिल्ली सोने में बिता देती है, ऐसा माना जाता है की सोकर बिल्लियाँ एनर्जी को संचित करती हैं ।

Egypt में बिल्ली को मरना अवैध था क्यों की बिल्लियाँ चूहों पर नियंत्रण रखती थी

एक बिल्ली अपने height से 6 गुना ज्यादा दुरी तक उछल सकती है और रेस में उसेन बोल्ट जैसे धावक को हरा भी सकती है

एक बिल्ली एक बार में लगभग 2 से 5 बच्चे को जन्म दे सकती है

एक पालतू बिल्ली, जंगली बिल्ली के हिसाब से आकर के छोटी होती है तथा उसका वजन लगभग 4 से 5 किलो तक हो सकता है

बिल्ली के दांत बहुत ही तेज होते हैं और इस वजह से वह अपने शिकार के गले में दांत डालकर उसके स्पाइनल कॉर्ड को क्षति पंहुचा देती है जिससे की शिकार अपाहिज होकर तुरंत मर जाता है

एक बिल्ली ऐसे चलती है ताकि उसके पैर से आवाज़ न आये

बिल्ली दिन की अपेक्षा रात में ज्यादा सक्रीय होती है

Male Cat, Female Cat को पाने के लिए अक्सर लड़ाई करते है और इसमें जीत उन्ही की होती है भरी भरकम और मजबूत होता है