8 पक्षी जो उड़ नहीं सकते

कास्सोवारी ( Cassowary)

कास्सोवारी पापुआ न्यू गिनी और इंडोनेशिया में पाया जाता है , ये पक्षी बहोत बड़ा होता है लेकिन ओस्त्रीच से साइज़ में थोरा छोटा होता है।  ये वैसे तो फल खाता है लेकिन ये सर्वाहरी होता है।  कास्सोवारी बहोत ही शर्मीला पक्षी है लेकिन अगर कोई इसे गुस्सा दिला दे तो यह जख्म भी दे सकता है।

टकाहे (Takahe)

ये पक्षी न्यू ज़ीलैण्ड में पाया जाता था , इस पक्षी को लुप्त समझा जा रहा था लेकिन डॉक्टर गेओफ्रय ओर्बिल्ल ने १९४८ में इन्हें दुबारा खोज लिया ये फ़िओर्द्लन्द नेशनल पार्क के पास ग्रास लैंड्स में पाया गया , अभी इनकी कुल आबादी 347 है अक्टूबर २०१७ तक . इनके चोच बहोत बड़े और मजबूत होते हैं इनके पंख होते हैं लेकिन ये उड़ नही सकते।  आमतोर पर पंखो का इस्तेमाल ये अभिवादन करने और गुस्सा दिखाने में करते हैं।

काकापो (Kakapo)

Old illustration of kakapo (strigops habroptila). by unidentified author, published on merveilles de la nature, bailliere et fils, paris, 1878

काकापो इसे उल्लू तोता भी कहते है।  काकापो भी लुप्त होने के कगार पर है अभी इनकी कुल आबादी बस 154 है।  ये दुनिया का एकमात्र बिना उड़ने वाला तोता है ये साइज़ में काफी बड़ा होता है।  ये पक्षी भी न्यू ज़ीलैण्ड में पाया जाता है।

कीवी (Kiwi)

कीवी भी न्यू ज़ीलैण्ड का पक्षी है, कीवी का आकार मुर्गे जैसा होता है।  अभी कीवी की संख्या काफी है लेकिन ये भी लुप्त हो सकते है  इनके कुछ जाती लुप्त होने के कगार पर है जिसका असली वजह जंगलो की कटाई है।  कीवी पक्षी भी शर्मीले होते है और ये रात को जादा एक्टिव होते है . इनके चोच काफी लम्बे होते है।  कीवी फल और छोटी मछलियाँ खाते हैं।  इनका सूंघने का छमता काफी अच्छा है।  इनका नाक चोच के सबसे अगले हिस्से पर होता है।

 

शुतुरमुर्ग (Ostrich)

शुतुरमुर्ग जिन्हें अंग्रेजी में ओस्त्रीच भी कहते है बहोत ही बड़े आकर के पक्षी होते है।  इनका गर्दन और पैर काफी लम्बा होता है।  ये 70 km /h की गति से दौड़ सकते हैं।  ये दुनिया के सबसे तेज दौड़ने वाले पक्षी हैं।  ये अक्शर पौधे खाते है लेकिन कभी कभी किट पतंग भी खा लेते हैं।

 

वेका (weka)

वेका भी मुर्गे के आकर के होते हैं और ये भी न्यू ज़ीलैण्ड में पाए जाते हैं ये भूरे रंग के पक्षी होते हैं जो किट पतंग से लेकर फल भी खाते हैं ये सर्वाहरी होते हैं।  ये अगस्त और जनुअरी के महीने में अंडे देते हैं।  दोनों नर मादा मिल कर अंडे सेते हैं।

 

स्तीमेर बत्तख (Steamer Duck)

ये पक्षी उड़ने में सक्षम है लेकिन कभी उड़ता नही।  स्टीमर बत्तख चिले और अर्जेंटीना देश में पाए जाते हैं ये कभी कभी अपने क्षेत्र की रखवाली के लिए खुनी लड़ाई भी लड़ने में संकोच नही करते।

 

पेंगुइन (Penguin)

पेंगुइन साउथर्न हेमिश्फेयर , जिसमे अन्टार्क्टिका आता है , में पाए जाते हैं।  ये पानी में घुश कर शिकार करते हैं।  इनकी लम्बाई 1 मीटर और वजन 35 किलो तक हो सकता है।

Keywords : chidiya jo udd nhi sakti, pakshi jo udd nhi skate, birds jo udd nhi sakte