20 फूलों के नाम हिन्दी व अंग्रेजी में

फूलों की विभिन्न प्रजातियाँ इस धरती पर पायी जाती हैं, यह तो सर्वविदित ही है| आकर्षक और खूबसूरत होने से साथ-साथ कुछ  फूल हमें सकारात्मक ऊर्जा के साथ महका हुआ वातावरण भी प्रदान करते हैं| मौसम व क्षेत्रीय विभिन्नता के कारण अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग तरह के फूलों की पैदावार होती है| कुछ फूल दिखने में आकर्षक होते हैं, तो कुछ लुभावनी सुगंध वाले होते है, और कुछ इन दोनों गुणों से युक्त होते हैं| वहीँ दूसरी ओर कुछ फूल स्वास्थ्य लाभकारी व औषधिय गुण वाले भी होते हैं| ये अनेक प्रकार की प्रजातियों वाले फूल अलग-अलग विशेषता लिए हुए होते हैं|

आज के समय में बहुतायत से फूलों का उपयोग कई रूपों में किया जाने लगा है| वर्तमान में सौन्दर्य प्रसाधन, औषधि निर्माण, साज-सज्जा, गहने आदि हेतु फूलों का इस्तेमाल किया जाता है| प्रकृति-प्रेमी व बागबानी पसंद करने वाले लोग घरों में भी कई किस्म के फूलों की पैदावार से बगीचे को सजाते हैं|

हम सामान्य हमारे आसपास पाए जाने वाले फूलों के नाम जानते ही है| कुछ फूलों के नाम हिन्दी में जानते हैं तो कुछ अंग्रेजी में भी, और कुछ दोनों भाषाओँ में, लेकिन कई फूलों के हिन्दी नाम अत्यंत शुद्ध हिन्दी भाषा में होते हैं, जिनसे हम में से कुछ लोग शायद अनभिज्ञ भी हो सकते हैं| आज के इस लेख में हम आपको कुछ फूलों के हिन्दी नाम के साथ उनके अंग्रेजी नाम भी बताएँगे| सामान्य जानकारी के लिए यह लेख आपके लिए सहायक होगा और आशा करते हैं कि आपको यह लेख पसंद आये| 

केवड़ा Pandanus

कामलता Cypress wine

कनेर Oleander

कमल Lotus

कन्द्पुष्प Tulip

कुमुदिनी Lily

गुलबहार Daisy

गुलमेहंदी Balsam

गुलाब Rose

गुडहल Hibiscus

गुलदौदी Chrysanthemum

चमेली Jasmine

चम्पा Magnolia

नागचम्पा Cobra saffron

नीलकमल Blue water lily

नर्गिस Daffodil

धौल ढाक Erythrina

सदाबहार Periwinkle

बनफूल Pansy

बबूने के फूल Chamomile