Categories

10 जल में रहने वाले पौधो के नाम (Aquatic Plants in Hindi)

जो पौधे खारा पानी या मीठा पानी में उगते हैं ऐसे जलीय पौधों को हम Aqatic या Water Plants बोलते हैं। भले ही ये पौधे हमारे दैनिक जीवन में दिखाई न दें, फिर भी इनका बहुत महत्व है। ये जलीय पौधे ,जलीय पारिस्थितिकी तंत्र का काफी आवश्यक हिस्सा हैं।

कमल Lotus:

भारत के राष्ट्रीय पुष्प के नाम से जाने जाने वाले इस पौधे को कई नामो से जाना जाता है| कमल का पौधा पानी में पैदा होता है एवं यह सफ़ेद एवं हल्के गुलाबी रंग के साथ अत्यधिक आकर्षित लगता है| कमल के पौधे के तने अंदर से खोखले होते है एवं पानी या कीचड़ के अंदर तक फैले हुए होते है|

इसकी पत्तियाँ हरे रंग की होती है एवं तने के सिरे पर गांठे होती है जो इसे मजबूती प्रदान करती है| अलग-अलग क्षेत्रों में कमल के फूल विभिन्न रंगो में उपलब्ध होते है एवं दुनिया के लगभग सभी भागों में कमल के फूल पाए जाते है|

वॉटर लिली:

वनस्पति जगत के जलीय पौधे में से वाटर लिली को विकसित पौधा माना जाता है जो तीव्रता से अपना विकास करते है| इसे नीलकमल भी कहा जाता है एवं ये जल में पैदा होते है| दिखने में यह पुष्प काफी सुंदर लगते है एवं पूरी दुनिया में इनकी 75 से अधिक प्रकार पाए जाते है|

ये विभिन्न रंगो में मिलते है एवं इनका वैज्ञानिक नाम निम्फेसी है| इन पौधों की जड़े पानी के अंदर तक गड़ी होती है जबकि फूल एवं पत्तियां उपर की सतह पर तैरती रहती है|

ब्लू Iris:

यह पौधा नीले-बैंगनी फूलों के साथ दिखने में आकर्षक लगता है एवं पानी में उगता है| इसकी पत्तियाँ लम्बी एवं हरे रंग की होती है एव यह लगभग स्थानों पर देखने को मिलता है|

Sweet Flag:

इस पौधे को Golden Japanese के नाम से भी जाना जाता है| जल में उगने वाला यह पौधा तेजी से बढ़ता है एवं यदि आप वाटर गार्डन पसंद करते है तो इसे वहाँ जरुर पायेंगे| हल्के हरे रंग की लम्बी पतली स्ट्रिप्स के साथ यह हल्के पीले रंग के साथ विकसित होता है|

Mosaic Plant:

पानी के ऊपर तैरता हुआ यह पौधा पीले रंग के फूलों से भरा होता है| इसकी पत्तियाँ छोटी एवं उनका आकार डायमंड के जैसे होता है| इस पौधे की कई प्रजातिया संसार के अलग-अलग हिस्सों में पाई जाती है|

Water Lettuce:

यह जलीय पौधा केवल पत्तियों वाला होता है एवं काफी तेजी से बढ़ता है| पानी वाले स्थान पर इस पौधे को आसानी से देखा जा सकता है एवं वाटर गार्डन के लिए भी यह अच्छा आप्शन है|

सिंघाड़ा:

इसे Water Chestnut के नाम से भी जाना जाता है| असल में सिंघाड़ा अपने आप में एक फल है जो लताओं के द्वारा जल के अंदर पैदा होता है| इस पौधे की जड़े पानी के भीतर जाल की तरह फैली होती है एवं कई क्षेत्रों में इसकी खेती की जाती है क्योकि इसके फल के काफी उपयोग है जो ताजा खाए जाते है एवं ड्राई भी प्रयोग किये जाते है|

Cardinal Flower:

गहरे लाल या बरगंडी रंग के तने के साथ वैसे ही सुंदर फूलो वाला यह जलीय पौधा आपके गार्डन की शान बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है| इसकी पत्तियाँ 8 इंच तक लम्बी हो सकती है एवं पूरे पौधे का आकार 3 फीट के करीब जा सकता है|

Taro Water Plant:

इस पौधे की कई वैरायटी उपलब्ध है| यह जलीय पौधा दिखने के काफी सुंदर लगता है किन्तु इसके पुष्प नहीं लगते| इसकी पत्तियां तिकोनी एवं लम्बी होती है एवं यह खुद काफी लम्बाई में बढ़ सकता है| सूरज की रोशनी में यह और भी तेजी से विकास करता है|

Horsetail Water Plant:

आकर्षक तने के साथ यह जलीय पौधा पानी में तीव्रता से विकास करता है| इसकी लम्बाई 24 इंच तक जा सकती है एवं इसका बौना रूप भी उपलब्ध होता है जो केवल 8 इंच तक लम्बा होता है| अगर यह आपके गार्डन में है तो आपको समय-समय पर इसकी कटाई करनी होगी|

जलीय पौधे बहुत प्रकार के होते हैं जैसे की

शैवाल (Algae)
वे सबसे आम प्रकार के जलीय पौधे हैं। आप उन्हें महासागरों में पा सकते हैं क्योंकि उनकी कोई जड़, पत्तियाँ या तना नहीं होती है। वे महासागर खाद्य श्रृंखला के छोटा और महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उदाहरण के लिए, लिंग्बी और कस्तूरी घास।

तैरते पौधे (Floating Plants)
ये पौधे पानी के तल में स्थिर नहीं होते हैं। हालांकि, उनके पास जड़ें हैं जो पानी को अवशोषित करती हैं। ये पौधे ताजे या खारे पानी में पाए जाते हैं। उनकी पत्तियाँ दृढ़ होती हैं और अधिक धूप को अवशोषित करने के लिए सपाट रहती हैं। उदाहरण के लिए, गेंदे और जलकुंभी।

जलमग्न पौधे (Submerged Plants)
इस प्रकार के जलीय पौधों की जड़ें जल के तल में होती हैं। इस पौधे की अधिकांश पत्तियां पानी के नीचे पाई जाती है। इनकी पतली और संकरी पत्तियाँ होती हैं। उदाहरण के लिए, हाइड्रिला और बोग मॉस ।

उभरते पौधे (Emergent Plants)
हम उन्हें उभरे हुए पौधे भी कहते हैं। इनकी जड़ें पानी की जमीन में होती हैं, हालांकि इसकी अधिकांश पत्तियां मिट्टी के बजाय पानी के ऊपर होती हैं। उन्हें लगातार धूप की जरूरत होती है। उदाहरण के लिए, knotweed, redroot।

adbanner