1 बिलियन कितना होता है।

2016 में भारत की जनसँख्या 1.324 बिलियन थी।  चलिए आईये हम पता लगाते है की 1 बिलियन कितना होता है।

नोट : अगर आप रूपये और डॉलर का गणना करना चाहते है तो आपको 65 से गुना करना पड़ेगा। इसका मतलब ये है की 1 मिलियन डॉलर मतलब 10 लाख अमेरिकन डॉलर होता है। अगर हमें इसे रुपया में लिखना हो तो यह 650,00,000 रुपया होगा। और 1 बिलियन डॉलर मतलब 100 करोड़ अमेरिकन डॉलर होता है। ये तो हुए रूपये की बात लेकिन अगर हम आम भाषा में 1 मिलियन बोलते हैं तो वह 10 लाख होता है। और 1 बिलियन बोलते हैं तो वह 100 करोड़ होता है।

अगर हम बिलियन को जीरो लगा कर लिखे तो 9 जीरो लगेंगे, मतलब अगर हमे 1 बिलियन को करोड़ में लिखना है तो 1 के बाद 9 जीरो लगाने होंगे जैसे 1,000,000,000

हिंदी में हम 1 बिलियन को 100 करोड़ बोलते हैं।  1 बिलियन 1000 मिलियन के बराबर होता है और 1 मिलियन 10 लाख के बराबर होता है। 1 मिलियन को लाख में लिखने के लिए हम 1 के बाद 6 जीरो लगाते हैं।

10 लाख (1,000,000) = 1  मिलियन

100 करोड़ (1,000,000,000) = 1 बिलियन

100 करोड़ या 1 बिलियन सुनने में तो छोटा लगता है लेकिन अगर हम इसे दूसरे देशों की जनसँख्या से तुलना करे तो ये काफी बड़ा अंक है।

अगर हम पुरे यूरोप के देशों की जनसँख्या जैसे की रूस , जर्मनी ,फ्रांस ,यूनाइटेड किंगडम , इटली ,स्पेन ,उक्रैन ,पोलैंड ,रोमानिया ,निथरलैंड ,बेल्जियम ,ग्रीस,पुर्तगाल ,हंगरी,स्वीडन,सर्बिआ,बेलारूस,ऑस्ट्रिया,स्विट्ज़रलैंड और बाकि सारे बचे देशों की जनसँख्या को जोड़ दे तो 743 मिलियन होता है जो की भारत की जनसँख्या 1300 मिलियन यानि 1.3 बिलियन से काफी कम है।

नोट : अगर आप डॉलर और रूपये की बात करते हैं तो

1 मिलियन डॉलर मतलब 10 लाख डॉलर ($1 Million = $1,000,000 )
1 मिलियन डॉलर इन रुपया = 65 x 1,000,000 = 65,000,000 रुपया
तो 743 मिलियन =743 x 65,000,000 = 48,44,77,60,800.00 रुपया

अगर आप डॉलर और रुपये की बात नही करते हैं तो

743 मिलियन = 743,000,000 मतलब 7430 लाख होगा

1 कागज के टुकड़े की मोटाई 0.1 मिलीमीटर होती है और 1000 मिलीमीटर 1 मीटर के बराबर होता है।  1000 मीटर 1 किलोमीटर के बराबर होता है।

अगर हम 1 बिलियन पन्नो की किताब बनाये तो 1,000,000,000*0 .1 = 100,000,000 मिलीमीटर यानि की 100 किलीमीटर मोटी किताब बनेगी।

अगर हम 1 बिलियन 1 रूपये के सिक्के को एक साथ रखे तो उसकी लम्बाई कितनी होगी ?

1 भारतीय सिक्के की सामान्यतः मोटाई  1.45 मिलीमीटर होता है। मतलब की अगर हम 1 बिलियन को 1.45 से गुना करे तो वह 145 करोड़ मिलीमीटर (1,450,000,000 ) होगा।

1,000,000,000*1.45  = 1450000000 मिलीमीटर

145 करोड़ मिलीमीटर को हम अगर किलो मीटर में लिखे तो वह 1450 किलोमीटर होगा।  यानि की सिक्को की लम्बाई दिल्ली से मुंबई तक की होगी।

अगर हम 1 बिलियन की तुलना समय से करे तो । 

365 (दिन ) *24 (घंटे )*60 (मिनट )*60(सेकंड ) = 31,536,000 सेकंड (31 करोड़ सेकंड )

अब 1 बिलियन सेकंड को 31 करोड़ सेकंड से भागा दे तो

1000000000/31536000 = 31 साल होगा

अगर मान लीजिये की 1 बिलियन लोग यानि की 100 करोड़ लोग एक ही शहर में रहना चाहे तो वह शहर कितना बड़ा होगा ?

मुंबई भारत का सबसे बड़ा शहर है वहां हर एक वर्ग किलोमीटर में 30,900 लोग रहते हैं, जिसे हम पापुलेशन डेंसिटी भी बोलते हैं।  अगर मान लीजिये की सारे 1 बिलियन लोग मुंबई में ही रहना चाहे तो मुंबई कितना बड़ा शहर बनेगा ।

30,900 लोग 1 वर्ग किलोमीटर

1 इंसान 1 /30,900 वर्ग किलोमीटर

1 बिलियन इंसान 1000000000*(1 /30,900) = 32362.4 वर्ग किलोमीटर

यानि की  मुंबई 32362.4 वर्ग किलोमीटर  का होगा जो की केरला जिसका एरिया 38,852 वर्ग किलोमीटर है , से थोड़ा छोटा होगा।

अब आपको आईडिया लग गया होगा की 1 अंक बिलियन कितना होता है।

वीडियो देखे :