महाद्वीप किसे कहते है, प्रकार ?

world map

पृथ्वी के भू भाग को घेरने वाली सबसे बड़ी इकाई या क्षेत्र को महाद्वीप कहा जाता है| मुख्य रूप से पृथ्वी पर उपस्थित स्थल की इकाई को या महाद्वीपों को 7 भागों में विभक्त किया गया है, जिसमे एशिया महाद्वीप को सबसे बड़ा एवं ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप को सबसे छोटा माना गया है, सभी महाद्वीपों का विवरण इस प्रकार है:-

एशिया:

एशिया महाद्वीप पृथ्वी का सबसे विशाल एवं सर्वाधिक जनसंख्या महाद्वीप है जो सम्पूर्ण पृथ्वी के ३०% भाग को घेरे हुए है| यहाँ संसार की ६०% आबादी निवास करती है, जिसमे सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश चीन एवं उसके बाद भारत है|

एशिया महाद्वीप में ही विश्व की सर्वोच्च पर्वत श्रंखला विद्यमान है जिसे हिमालय पर्वतमाला कहा जाता है| एशिया महाद्वीप में विश्व की सबसे गहरी झील बैकाल झील एवं सबसे लम्बी झील कैस्पियन सागर स्थित है|

अफ्रीका:

अफ्रीका, एशिया के बाद आने वाला विश्व का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है जो जिब्राल्टर नदी से यूरोप महाद्वीप से विभक्त होता है| यहाँ विश्व का सबसे गर्म माना जाने वाला स्थान अल-अजीजीयह उपस्थित है जो लीबिया में स्थित है| अफ्रीका में कई प्रकार की आदिम जातिया एवं जनजातिया निवास करती है तथा यहा उष्ण घास के मैदान एबम शीतोषण घास के मैदान पाए जाते है जिसे सवाना व् वेल्ड कहा जाता है|

अफ्रीका का सहारा मरुस्थल विश्व का सबसे बड़ा रेगिस्तान है| अफ्रीका को पिछड़ा हुआ महाद्वीप माना जाता है, क्योकि यहाँ अभी इतना विकास नहीं हुआ है|

उत्तरी अमेरिका:

उत्तरी अमेरिका संसार का तीसरा सबसे बड़ा महाद्वीप माना जाता है जिसका क्षेत्रफल २,४२,५५,००० वर्ग किमी है एवं जिसके अन्तर्गत २६ देश आते है| इस महाद्वीप की खोज कोलम्बस द्वारा १४९२ ई. में की गयी थी| उत्तरी अमेरिका का सर्वोच्च शिखर माउंट मैकिन्ले है जो ६१९४ मी. ऊँचा है एवं अलास्का में स्थित है|

इस महाद्वीप में विश्व के सबसे बड़ी ताजे पानी की झील सुपीरियर झील उपस्थित है| विश्व में सर्वाधिक सोयाबीन एवं मक्का उत्पादित करने वाला देश संयुक्त राज्य अमेरिका माना जाता है, जो यहाँ इस महाद्वीप की शान है|

दक्षिणी अमेरिका:

विश्व का चौथा सबसे बड़ा महाद्वीप दक्षिणी अमेरिका को माना गया है, जिसका क्षेत्रफल १,७७,९८,५०० वर्ग किलोमीटर है एवं जिसके अंतर्गत १५ देश आते है| यहाँ पर विश्व की सबसे ऊँची झील टीटीकाका उपस्थित है,जिसकी ऊंचाई ३८११ मी. है| इस महाद्वीप के चिली-अर्जेंटीना में विश्व का सबसे ऊँचा ज्वालामुखी ओजेस-डेल-सलादो स्थित है जो ६८६८ मी. ऊँचा है|

इस महाद्वीप का सबसे विशाल शहर रियो-डी-जेनेरो है, जो ब्राज़ील में उपस्थित है| ब्राज़ील विश्व का सर्वाधिक कोको उत्पादन करने वाला देश माना गया है| ब्राज़ील विश्व का तीसरे स्थान पर मैगनीज उत्पादन करता है|

अन्टार्कटिका:

पांचवा सबसे बड़ा महाद्वीप होने के साथ-साथ यह सबसे शुष्क एवं ठंडा महाद्वीप है| इसका ९८% भाग बर्फ से घिरा हुआ है, यह महाद्वीप १४,०००,००० वर्ग किमी. में फैला हुया है एवं मानव जाति का निवास यहाँ न के बराबर है|

यूरोप:

ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के बाद यूरोप महाद्वीप सबसे छोटा कहा जाने वाला महाद्वीप है| काकेशश पर्वतमाला यूरोप महाद्वीप को एशिया महाद्वीप से पृथक करती है| यूरोप महाद्वीप में ४६ देश विद्यमान है| यूरोप महाद्वीप का सबसे ऊँचा शिखर एलबुर्ज पर्वत है, जो रूस में स्थित है एवं ५६४२ मी. ऊँचा है|

यूरोप महाद्वीप का सबसे बड़ा शहर लंदन है, जो थेम्स नदी के किनारे बसा हुआ है| इसके साथ-साथ यहाँ फ्रांस, इटली, स्विट्ज़रलैंड, नीदरलैंड, फ़िनलैंड एवं यूक्रेन आदि देश एवं नगर सम्मिलित है|

ऑस्ट्रेलिया:

सबसे छोटा कहा जाने वाला यह महाद्वीप प्राक्रतिक सुदंरता के लिए जाना जाता है, जिसमे २२ देश विद्यमान है एवं जो ८,६००,००० वर्ग किमी पर फैला हुआ है,जो पृथ्वी के कुल भू भाग का ५.७ % है| इस महाद्वीप का सर्वोच्च शिखर कोस्युसको है जो २२२८ मी. ऊँचा है|