जानवर : भालू के बारे में जानकारी

भालू एक स्तनधारी जंगली जानवार है जो उरसीडे परिवार का सदस्य है| यह एक बड़ा शरीर वाला पशु है जिसके पैर मोटे, मज़बूत हाथ, कड़े नाख़ून और पुरे शरीर में घने बाल होते हैं| यह पुरे विश्व में फैला हुआ है जैसे एशिया, उत्तर अमेरिका और दक्षिण अमेरिका| भालू को रीछ भी कहते हैं| भालू अपने पिछले दो पैरों के जरिये इंसानों की तरह खड़ा भी हो सकता है| यह अपने  अगले पैरों को हाथों की तरह प्रयोग करता है| शिकार और लड़ाई के लिए यह सख्त नाख़ून का इस्तमाल करता है| भारत में यह कश्मीर से लेकर असम  तक के हिमालय पर्वत पे पाया जाता है|

भालू का वर्गीकरण इनके शारीरिक और सामाजिक दृष्टिकोण के आधार  पर किया गया है| वैसे तो भालू की आठ जातियां होती हैं, पर निम्नलिखित प्रमुख है –

सफ़ेद भालू – यह उत्तर अमेरिका में पाया जाता है| इसका वजन 400 kg से 450 kg तक होता है| अतः यह काफ़ी भारी भरकम होता है| यह स्वभाव से  आक्रामक और खतरनाक होता है| यह पशु खास कर के शाकाहारी पशुयों पर हमला करता है|

काला भालू – इस रंग के भालू सबसे प्रमुख है| इस जाती के भालू को आसानी से खेल सिखाया जा सकता है| इसलिए इसे मनोरंजन में खूब प्रयोग किया जाता है| इसका वजन 90 kg से 140 kg तक होता है| स्वेत भालू के तुलना में यह छोटा होता है| इसकी औसत उम्र 20 – 25 साल होती है|

भूरे भालू – ये भूरे रंग के होते हैं| इन्हें ग्रीजली भालू भी कहते हैं| इस जाती के भालू एशिया ओर यूरोप महाद्वीप में पाया जाता है| इन्हें पाला भी जा सकता है|

ध्रुवीय भालू – इसे पोलर बेयर भी कहते हैं| ये सफ़ेद रंग के होते हैं| ये आर्कटिक भागो जैसे ग्रीनलैंड, ऊतर ध्रुव इलाके में पाये जाते हैं| ये काफ़ी शक्तिशाली होते हैं| ध्रुवीय भालू की लम्बाई 7 से 10 फुट तक हो सकती है| इनका भोजन मछली, सील, वालरस इत्यादि होता है| ये पानी में 100 मील की रफ़्तार से तैर सकते हैं|

स्लोथ भालू – इस जाती के भालू भारतीय उपमहाद्वीप में पाया जाता है|  इनकी लम्बाई 150 cm – 190 cm होती है| इनका आहार कीड़े मकोड़े और शहद होता है|

आहार

कुछ भालू मांसाहारी, कुछ शाकाहारी और बाकि सर्वाहारी होते हैं| ध्रुवीय भालू अधिकतर मांसाहारी होते हैं| इनका भोजन मछली, सील, वालरस इत्यादि होता है| जायंट पांडा बांस की पत्तियां खाते हैं| अन्य 6 जातियां सर्वाहारी होते हैं जो मांसाहारी और शाकाहारी दोनों होते हैं| भालू शहद भी बड़े चाव से खाते हैं| मछली और शहद भालुयों का मनपसंद खुराक है|

वास

भालू स्वभाव से अकेले रहना पसंद करते हैं, झुण्ड में नहीं| ये नदी, समुंद्र, तालाब इत्यादि के तटिये इलाके में रहना चाहते हैं| ये  बड़े–बड़े गड्ढ़े  और गुफाओं में घर बसाकर रहते हैं|

भालू के विषय में कुछ दिलचस्प बातें –  

  1. भालू के भारी भरकम शरीर होने के बावजूद यह तेजी से दौड़ सकता है, पेड़ पर चढ़ सकता है और तेज़ रफ़्तार से तैर भी सकता है|
  2. यह 70 km प्रति घंटे की रफ़्तार से भाग सकता है|
  3. भालू इंसानों की तरह दो पैरों पे चल सकता है|
  4. एक ध्रुवीय भालू जो तैरने में माहिर है 7-8 फुट तक कूद सकता है|
  5. एक ध्रुवीय भालू बिना रुके 150 km तक तैरने की क्षमता रखता है|
  6. भालू काफ़ी तेज़ दिमाग के होते है| अगर कोई इन्हें फ़साने के लिए चारा देता है तो ये चाल समझ जाते हैं और इसे ध्यानपूर्वक खाते हैं|