भारत के ज्वालामुखी

बारेन आइलैंड भारत

ज्वालामुखी से अर्थ धरती पर उपस्थित ऐसी दरार या छेद से होता है, जिसमे से लावा(अत्यधिक गर्म पदार्थ), जहरीली गैसे, विभिन्न धातु एवं राख व् धुआं निकलता रहता है| ज्वालामुखी के ऊपर मिटटी, पत्थर आदि के जमाव या उठाव को ज्वालामुखी पर्वत कहा जाता है|

सम्पूर्ण विश्व में कई खतरनाक एवं सक्रिय ज्वालामुखी विद्यमान है, जो कुछ वर्षो बाद जब सक्रिय होते है, तो भयंकर तबाही मचाते है, जिसमे जन-धन की अत्यधिक हानि होती है| ज्वालामुखी के कई प्रकार होते है, जैसे सुप्त ज्वालामुखी, मृत ज्वालामुखी, सक्रिय या निष्क्रिय ज्वालामुखी आदि|

यहाँ हम भारत के ज्वालामुखी के बारे में चर्चा करेंगे| मुख्य रूप से, भारत में दो ज्वालामुखी स्थित है, जो अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में पाए जाते है, जिसमे से एक सक्रिय अवस्था में है तथा दूसरा निष्क्रिय या सुप्त अवस्था में है| भारत के दो प्रमुख ज्वालामुखी के नाम इस प्रकार है:-

बैरन द्वीप ज्वालामुखी:-

बैरन द्वीप ज्वालामुखी इंडिया का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी है, जो की बैरन द्वीप पर उपस्थित है एवं ३ किमी क्षेत्र में फैला हुआ है| भारत के साथ-साथ यह दक्षिण एशिया का भी एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी है|

साधारण भाषा में बैरन शब्द का अर्थ होता है, बिलकुल बंजर| बैरन द्वीपसमूह ज्वालामुखी के आसपास का इलाका इसी तरह का है, इसलिए इसे यह नाम दिया गया है|

बैरन द्वीप ज्वालामुखी में सबसे पहला विस्फोट १७८७ को रिकॉर्ड किया गया, उसके बाद से इसमें बहुत बार विस्फोट हो चुके है| सबसे तत्कालीन विस्फोट २८ मई २००५ को रिकॉर्ड किया गया था, तथा तबसे यह ज्वालामुखी सक्रिय माना जा रहा है|

वैज्ञानिक जानकारी एवं खोज के अनुसार बैरन द्वीप ज्वालामुखी से शक्तिशाली एवं भयंकर तबाही होने की सम्भावना न के बराबर है| आज भी पर्यटक यहाँ आते है एवं इसमें से धुआं निकलता देखा जा सकता है| पर्यटकों के लिए यहाँ स्कूबा डाइविंग एक आकर्षण का केंद्र है, जिसमे विभिन्न प्रकार के जलीय जीव, वनस्पति एवं साफ़ पानी के साथ प्राक्रतिक नजारे उपस्थित है|

नारकोडम ज्वालामुखी:

भारत का दूसरा ज्वालामुखी है, नारकोडम ज्वालामुखी| यह ज्वालामुखी भी अंडमान-निकोबार द्वीप समूह पर उपस्थित नारकोडम द्वीप पर पाया जाता है| पिछली २ शताब्दियों से यह ज्वालामुखी सुप्त अवस्था में है, किन्तु कुछ विशेषज्ञों का मानना है, कि कभी भी ये ज्वालामुखी सक्रिय हो सकता है|

अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में अधिकांश मात्रा में ज्वालामुखी पर्वत पाए जाते है, किन्तु उनमे से अधिक सुप्त अवस्था में है या निष्क्रिय हो चुके है|

कवर फोटो सोर्स