बसंत ऋतु में खिलने वाले फूलों के नाम

बसंत ऋतु को फूलों का मौसम के नाम से भी जाना जाता है, क्योकि इसी समय दुनिया में अधिकतर फूल खिलते है| अगर आप भी इस ऋतु में अपने गार्डन या ऑफिस को गुलजार करना चाहते है तो आपको जरूरत है बस थोड़ी सी जानकारी की|

पौधों को लगाने एवं सींचने के कुछ नियम होते है, तभी फूल लम्बे समय तक ताजा बने रहते है| यहाँ हम बसंत ऋतु में खिलने वाले कुछ फूलों के बारे में जानकारी देंगे, उम्मीद है आपको यह पसंद आयेगी|

Crocus Flower: क्रोकस फूल

यह फूल बसंत के समय खिलता है एवं इसका रंग हल्का बैंगनी होता है| केसर, जो कि काफी इस्तेमाल किया जाता है एवं महंगा होता है, इसी फूल से निकाला जाता है| यह अधिकतर पहाड़ी इलाकों में लगाया जाता है एवं इसके बल्ब्स तेजी से बढ़ते है एवं अपनी संख्या को बढाते है|

Daffodils: डैफोडिल का फूल

बसंत के मौसम में खिलने वाले इस फूल को Narcissus के नाम से जाना जाता है| इसके फूलों की 6 पतियाँ होती है एवं ये सफेद, पीले, नारंगी, आदि रंगो में पाया जाता है| पूरी दुनिया में इसकी 50 से भी अधिक किस्मे पाई जाती है|

Primrose या Primula: प्रिमरोस

यह फूल लम्बे समय तक ताजे बने रहते है एवं बसंत ऋतु में खिलते है| यह पौधा 10 से 30 सेमी. तक लम्बा हो सकता है| इसके फूलों का रंग हल्के पीले एवं सफेद रंग का मिश्रण होता है, किन्तु अन्य रंगो में भी पाए जाते है| दिखने में यह काफी आकर्षक लगते है एवं इन्हें कम पानी में भी जीवित रख सकते है|

Hyacinth: ह्यासिन्थ

समूह में खिलने वाले इस पौधे के फूल बल्ब्स द्वारा खिलते है एवं बसंत ऋतु में ये तेजी से अपनी संख्या बढाते है| इस पौधे को उचित धूप की आवश्यकता होती है एवं ये काफी आकर्षक लगते है| इनके फूलों का रंग अलग-अलग होता है जो इनकी प्रकति पर निर्भर करता है|

Camellia:

लम्बे समय तक सदाबहार रहने वाला इस फूल का पौधा एक छोटे पेड़ जितना लम्बा हो सकता है| इसके फूल आकार में बड़े होते है जिसकी पत्तियां 5 से 9 तक हो सकती है| इनका आकार एवं फूलों का रंग इनके स्थान एवं जलवायु पर निर्भर करता है| अधिकतर ये फूल पहाड़ी क्षेत्रों में देखने को मिलते है|

Tulip या Tulipa:

यह बसंत ऋतू का काफी प्रसिद्ध फूल है जो कई रंगों में खिलता है एवं देखने में काफी आकर्षक लगता है| इसे खिलने के लिए पर्याप्त धूप एवं पानी की आवश्यकता होती है| अधिक गर्मी होने पर इसके फूल मरने लगते है|

Crimson and Gold:

इया पौधे को Chaenomeles X Superba के नाम से भी जाना जाता है| इसके फूल बसंत ऋतु में खिलते है एवं देखने में गहरे लाल रंग के होते है, जो दूर से आपका ध्यान आकर्षित करते है|

आप इसे अपने गार्डन में या गमले में उगा सकते है एवं ये कम पानी में भी आसानी से विकसित हो जाते है|

Flowering Currant:

बसंत के इस पौधे का वनस्पतिक नाम Ribes Sanguineum है, इसके अलावा इसे रेड फ्लावर करंट के नाम से भी जाना जाता है| इसकी पत्तियां 2 से 7 सेमी. तक लम्बी हो सकती है एवं इसपर बेर के जैसे फल लगते है|

Star Magnolia:

इसका वनस्पतिक नाम Magnolia Stellata है| यह छोटे पेड़ जितना बड़े होते है एवं इसके फूल सफेद या हल्के गुलाबी रंग के होते है| बसंत ऋतु इसके खिलने एवं बढने का सबसे अच्छा मौसम है|

Rhododendron:

इस पौधे के फूल काफी गहरे एवं भडकीले रंग के होते है एवं यह पौधा पहाड़ी स्थानों में देखने को मिलता है| पूरी दुनिया में इसकी 1000 से अधिक किस्मे मौजूद है एवं यह छोटे एवं बड़े पेड़ों के रूप में बड़े हो सकते है, जिनका आकार 30 मी. तक भी जा सकता है|