क्या चंद्रमा पृथ्वी को छोड़ देगा

kid thinking cartoon

अगर कोई बोले की हमारे चंदा मामा हमसे दूर हो जायेंगे तो आप को भी काफी दुःख होगा | क्या आपको भी पता है ? खगोल वैज्ञानिकों द्वारा इस बात का खुलासा किया गया है की चंद्रमा धीरे-धीरे पृथ्वी से दूर हो रहा है | तो क्या कुछ समय बाद चन्द्रमा पृथ्वी से दूर हो जयेगा ?

चन्द्रमा का निर्माण ४.८ बिलियन साल पहले हुआ था, और आज की तुलना में यह १७ गुना ज्यादा बड़ा दिखाई देता था | वर्तमान में, चंद्रमा हर साल पृथ्वी से 3.8 सेमी दूर हो जाता है, और यह आज की तुलना में प्रागैतिहासिक काल में पृथ्वी के बहुत करीब था।

परन्तु इसका मतलब यह नही की कुछ समय बाद चन्द्रमा पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण बल से पूर्ण रूप से बाहर हो जायेगा | यह पृथ्वी को नही छोड़ेगा इसका सिदांत उसी बात पर टिका है जिस कारण यह पृथ्वी से दूर जा रहा है | एक सिद्दांत जिसे कोणीय गति का संरक्षण के नाम से जाना जाता है | दरअसल चन्द्रमा का एक फेज धरती की ओर रहता है, और चन्द्रमा के कारण पृथ्वी की अक्ष गति धीमी पड़ रही है और चन्द्रमा की बढ़ रही है जिसके कारण हर वर्ष यह ३.८ सेंटीमीटर पृथ्वी से दूर हो रहा है | और यह लगभग अगले ५० अरब वर्षों तक चलता रहेगा | उसके बाद इसका दूर जाना रुक जायेगा | अतः चन्द्रमा कभी भी पृथ्वी के गुरुत्वीय क्षेत्र से बाहर नही जाएगा |