मानव शरीर में सबसे मजबूत मांसपेशी कौनसी है

gym guy practice

मानव शरीर में मांसपेशियों के तीन तरह के ऊतक पाए जाते हैं, जिन्हें चिकनी, ह्रदय और कंकाल नाम दिया गया है। मानव शरीर की संरचना में 600 तरह की कंकाल की मांसपेशियों को शामिल किया गया है। इन सब में जो सबसे बड़ी मांसपेशी होती है जो समूह के साथ काम करती है, वो सबसे अधिक और निर्णायक काम करती है।  मानव शरीर की सबसे मजबूत मांसपेशी इस प्रकार है।

दिल

सबसे जटिल काम करने वाली मांसपेशी दिल है, दिल में पाई जाने वाली मांसपेशी को कार्डियक मांसपेशी कहा जाता है। यह शरीर का सबसे जटिल काम करती है। एक स्वस्थ वयस्क का दिल एक मिनट में 72 बार धड़कता है, इस हिसाब से अगर देखा जाए तो  दिन में 100,000 बार; साल में 3,600,000 बार; और 70 साल की उम्र तक आते-आते यह 2.5 अरब बार धड़क जाता है।

मस्सेटर:

यह मांसपेशी शरीर के जबड़े में स्थित होती है, यह खाने और चबाने में सहायता करती है। एक आदमी के औसत काटने की क्षमता 117 से 265 पाउंड के बीच की होती है। वहीं अगर बाहरी वस्तु पर बल लगाने की क्षमता का माप लिया जाए तो वो पूर्ण शक्ति का एक उदहारण होता है।

सोलेयस:

शरीर की एकमात्र काफ मांसपेशी को सोलेयस कहा जाता है, यह मांसपेशी शरीर में खिंचाव उत्पन्न करने का काम करती है। जब हम खड़े होते हैं यह मांसपेशी हमारे शरीर को सीधा रखती है तथा यह लगातार गुरुत्वाकर्षण के खिलाफ़ लड़ाई लड़ती रहती है। यह गतिशील के साथ-साथ शरीर में विस्फोटक शक्ति उत्पन्न करने का काम भी करती है।

ग्लूटस मैक्सिमस

मानव शरीर की सबसे बड़ी मांसपेशी को ग्लूटस मैक्सिमस कहा जाता है। यह मांसपेशी बड़ी और शक्तिशाली है। यह मांसपेशी शरीर में ट्रंक को एक स्थिर मुद्रा में रखने के काम करता है। यह मांसपेशी प्रमुख तरह से एंटीग्रैविटी मांसपेशी की तरह व्यवहार करती है जो सीढियों पर चलने में मदद करती है।