ग्रहों के नाम हिंदी व अँग्रेजी

ग्रह यानि कि प्लेनेट (Planet),  यह शब्द ग्रीक भाषा के शब्द प्लेनेटिया से बना है। प्लेनेटिया का मतलब होता है- यात्री। 

हमारे सौरमण्डल के ग्रह भी यात्री के समान घूमते रहते हैं। ग्रह सूर्य की कक्षाओं में इसके चारों ओर गति करते हुए घूमते हुए चक्कर लगाते रहते हैं। 

पहले सन् 2006 तक ग्रहों की कुल संख्या 9 मानी जाती थी। नौवें ग्रह में Pluto (यम) को सम्मिलित किया जाता था। लेकिन उसी वर्ष “अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ” IAU द्वारा यह तथ्य पेश किये गए कि यम ग्रह सूर्य से अत्यधिक दूरी पर स्थित है, जिसे ग्रहों की श्रेणी में नही रखा जाना चाहिए। अतः यम ग्रह को उस श्रृंखला से बाहर करते हुए श्रेणी में कुल 8  मुख्य ग्रहों को स्थान दिया गया।

वर्तमान समय में हमारे सौरमण्डल में आठ ग्रह हैं। जो ये हैं-

पृथ्वी Earth

बृहस्पति Jupiter

मंगल Mars

बुध Mercury

वरुण Neptune

शनि Saturn

अरुण Uranus

शुक्र Venus

सबसे बड़ा व वजनी ग्रह बृहस्पति है। सबसे छोटा ग्रह बुध है और यह सूर्य के सर्वाधिक निकट स्थित है। शुक्र सबसे चमकदार ग्रह है। वरुण ग्रह सूर्य से सर्वाधिक दूर स्थित ग्रह है, इसे हरा ग्रह भी कहते हैं और सर्वाधिक ठण्डा ग्रह है। पृथ्वी को नीले ग्रह के नाम से जाना जाता है। मंगल को लाल ग्रह भी कहते हैं|